Technology

Tuesday, December 31, 2019

आपके नजदीकी ATM में पैसे हैं या नहीं बताएंगी ये मोबाइल एप्स

    0

अमूमन हर ATM धारक के साथ कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि वह पैसे निकालने जाए और ATM मशीन में पैसे ही न हों। यह असुविधा उस समय और परेशानी खड़ी कर देती है जब आपके पास समय कम हो, लेकिन इसका हल खोज लिया गया है। अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) में इन एप्स की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि किस ATM मशीन में पैसे उपलब्ध हैं।

Image result for आपके नजदीकी ATM में पैसे हैं या नहीं बताएंगी ये मोबाइल एप्स

U-ATM यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक की इस ATM लोकेटर एप (ATM Locator App) के जरिए आपको आसानी से पता लग जाएगा कि आपके आस-पास कहां ATM है और किसमें पैसा है। यह एप 10 किलोमीटर की रेंज तक के ATM के बारे में जानकारी देती है। एप में जिन ATM में कैश होगा उन्हें हरे निशान के साथ देखा जा सकेगा।

ATM Locator एप
ATM में पैसा है या नहीं इस बात का पता लगाने के लिए आप ATM Locator एप को गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके आसपास कहां-कहां ATM है क्योंकि यह एप मैप पर इसकी लोकेशन शो कर देगी। खास बात यह है कि भारत से बाहर जाने पर भी यह एप काम करेगी।

Image result for आपके नजदीकी ATM में पैसे हैं या नहीं बताएंगी ये मोबाइल एप्स

SBI फाइंडर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा उपलब्ध की गई SBI Finder नाम की इस एप के जरिए आप ATM के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा इस एप से यह भी पता लगेगा कि कौन-सा ATM काम कर रहा है और कौन-सा नहीं कर रहा। इसमें ATM लोकेशन सर्च करने की सुविधा भी मिलेगी।

Previous
Next Post
Subscribe to this Blog via Email :