Technology

Tuesday, December 31, 2019

Xiaomi लवर्स के लिए खुशखबरी - नया Poco फोन लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी, मिला संकेत

    0

अगर आप Xiaomi फैन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। संकेत मिले हैं कि कपंनी जल्द नया पोको फोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी अगले फोन के रूप में पोको एफ2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित पोको एफ 2 के केस की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें पोको एफ 2 में नॉच लेस डिस्प्ले और एक पॉप अप सेल्फी कैमरा होने की बात कही गई हैं। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Image result for Xiaomi लवर्स के लिए खुशखबरी: नया POCO फोन लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी, मिला संकेत

साल 2019 में पोको ब्रांड के तहत शाओमी की ओर से कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया, जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि कंपनी पोको ब्रांड को नहीं रेडमी और मी को आगे बढ़ाने पर ही विचार कर रही है। कंपनी ने नया पोको फोन लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। पोको फोन के ग्लोबल प्रमुख Alvin Tse ने इस बात का संकेत दिया है कि साल 2020 में पोको एफ1 का ‘उत्तराधिकारी’ देखने को मिल सकता है।

Image result for Xiaomi लवर्स के लिए खुशखबरी: नया POCO फोन लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी, मिला संकेत

उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके कहा है कि अगले साल आपको पोको ब्रांड के तहत कई प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं। शाओमी ने इस सब ब्रांड को साल 2018 में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पोको एफ1 के साथ बाजार में उतारा था। एक साल से भी ज्यादा वक्त से पोको फोन के फैंस कंपनी के ओर से नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। लगभग एक साल के ज्यादा के अंतराल के बाद टसे ने ट्विटर पर नया फोन लॉन्च होने के संकेत दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले साल यानी साल 2020 में पोको एफ 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई संकेत नहीं है कि कंपनी इस फोन को कब तक और किन फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी।

Previous
Next Post
Subscribe to this Blog via Email :