Technology

Tuesday, December 31, 2019

6.35 इंच की डिस्प्ले, 4GB रैम और 6000mah की बैटरी वाले इस फोन की कीमत है सिर्फ 8,499 रुपए

    0

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने बेहद ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस Spark सीरीज का लेटेस्ट फोन Tecno Spark Power लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन डॉन ब्लू और एल्फाग्लो गोल्ड में लॉन्च किया गया है। FoneArena के मुताबिक, इस फोन को 1 दिसंबर के ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। आइए तो जानते है इस फ़ोन के बारे में विस्तार से.


इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 2.5D है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस फोन की डिस्प्ले का रेश्यो 720×1548 पिक्सल है। स्मार्टफोन के बेहतर परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio P22 ऑक्टाकोर प्रोसेसेर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जिसे microSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Image result for 6.35 इंच की डिस्प्ले, 4GB रैम और 6000mah की बैटरी वाले इस फोन की कीमत है सिर्फ 8,499 रुपए

इस फोन का प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13MP का है। इसका दूसरा कैमरा सेंसर 8MP का वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा सेंसर 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है कनेक्टिविटी की बात करें तो ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, 4G VoLTE, और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी है.

Previous
Next Post
Subscribe to this Blog via Email :