Technology

Tuesday, December 31, 2019

WatsApp Update 2020 - 31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp

    0

आपके स्मार्टफोन में कल यानी 31 दिसंबर की देर रात से WhatsApp काम करना बंद कर सकता है । 2019 खत्म होने में महज एक दिन और बचा है और इसके बाद एक नए साल की शुरुआत होगी। इस साल के साथ ही लाखों स्मार्टफोन्स पर WhatsApp भी काम करना बंद कर देगा। 31 दिसंबर के बाद धीरे-धीरे इन स्मार्टफोन्स पर व्हाट्एस का सपोर्ट खत्म होने लगेगा। यह सच है, नए साल में लाखों ऐसे स्मार्टफोन्स होंगे जिन पर आज की सबसे जरूरी ऐप WhatsApp काम करना बंद कर देगी। अगर आप भी उन्ही लोगों में शामिल हैं जिनका मोबाइल इस लिस्ट में शुमार है तो अभी से संभव जाईए।

Image result for WhatsApp Update 2020: 31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp

दरअसल, WhatsApp ने पहले ही घोषणा की थी कि यह 2019 के अंत तक कईं स्मार्टफोन्स को सपोर्ट देना बंद कर देगा। इतना ही नहीं इन स्मार्टफोन के यूजर्स नया अकाउंट भी नहीं बना सकेंगे। WhatsApp के FAQ में दी गई जानकारी के अनुसार इस साल के अंत से मोबाइल ऐप एंड्रॉयड के 2.3.7 ऑपरेटिंग सिस्टम और iPhone के iOS 7 पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा। इसका कारण यह है कि लगातार नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अनुसार व्हाट्सएप में भी अपडेट्स आ रहे हैं इसके बाद यह पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में काम नहीं करेगा।

Image result for WhatsApp Update 2020: 31 दिसंबर के बाद इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp

इसके अलावा यूजर पुराना वर्जन हटाकर इन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप का नया वर्जन भी डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। यूजर्स के पास 1 फरवरी 2020 तक का समय है कि वो इन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स को चेंज कर लें। इसके अलावा व्हाट्सएप 31 दिसंबर 2019 से सभी विंडोज फोन्स को भी सपोर्ट खत्म कर देगा। अगर आप विंडोज फोन यूज करते हैं और अपनी व्हाट्सएप चैट्स को संभालकर रखना चाहते हैं तो इसे एक्सपोर्ट कर सकते हैं।इसके आलावा फेसबुक के मालिकाना हक वाली ऐप चुनिंदा फीचर फोन्स में चलती रहेगी जिसमें KaiOS 2.5.1+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें Jio Phone और Jio Phone 2 शामिल हैं।

Previous
Next Post
Subscribe to this Blog via Email :