Technology

Tuesday, December 31, 2019

Reliance Jio 2020 Happy New Year Offer

    0

जियो ने नए साल के उपलक्ष्य में एक नया ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को असीमित कॉलिंग के अलावा जियो फोन भी देगी। साल के आखिरी महीने में जहां Jio यूजर्स को रिचार्ज टैरिफ महंगे होने से झटका लगा था वहीं अब महीना और साल खत्म होने के पहले Jio अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर लेकर आया है। नया साल शुरू होने से ठीक पहले Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 2020 Happy New Year ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स एक बार के पेमेंट की मदद से पूरे साल मुफ्त में बातें कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ और भी फायदे दिए जा रहे हैं। इस नए 2020 Happy New Year ऑफर के तहत जियो हैंडसेट औऱ रिचार्ज प्लान पर फायदे का सौदा दे रहा है।

Image result for Reliance Jio 2020 Happy New Year Offer: मिलेंगे ये बड़े फायदे

नए ऑफर के तहत Jio अपने ग्राहकों को 2,020 रुपए के खर्च में पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1.5 जीबी डेटा रोज ऑफर कर रहा है। इसमें और खास बात यह है कि इस सब के साथ ग्राहक को एक Jio Phone भी मिलेगा। यह नई स्कीम यूजर्स के लिए 24 दिसंबर से शुरू हो गई है। जियो की यह नई स्कीम उसके द्वारा 98 और 149 रुपए के प्लान्स लॉन्च करने के बाद सामने आए हैं।

Reliance Jio Happy New Year 2020: Offer benefits, validity and everything explained

Jio का यह फोन इसके स्मार्टफोन और जियो फोन दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ ही 1.5 जीबी डेली डेटा, SMS, Jio Apps का फायदा 365 दिन के लिए दे रहा है। वहीं लोग 2020 रुपए देकर नया जियो फोन खरीद सकते हैं जिसमें उन्हें 12 महीने की सेवाएं मिलेंगी। इसमें उसे रोज 0.5 जीबी डेटा, SMS और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा।

Reliance Jio 2020 Happy New Year Offer:  मिलेंगे यह बड़े फायदे


Jio ने जो 149 रुपए का प्लान पेश किया है उसमें उसे रोज 1 जीबी डेटा और जियो से जियो पर कॉलिंग फ्रीम मिलेगी। वहीं जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा उसे रोज 100 SMS और जियो एप्स का एक्सेस दिया जाएगा। यह प्लान 24 दिन के लिए वैलिड रहेगा।

First
Subscribe to this Blog via Email :