Top For Gadgets-Latest Technology News: Internet

Technology

Showing posts with label Internet. Show all posts
Showing posts with label Internet. Show all posts

Wednesday, May 20, 2020

Aarogya Setu Mitr टेलीमेडिसिन पोर्टल लॉन्च

Aarogya Setu Mitr टेलीमेडिसिन पोर्टल लॉन्च, घर बैठे होगा कोरोना वायरस का इलाज
Aarogya Setu ऐप बनाने वाले निति आयोग और प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर ने एक नई पहल की शुरुआत की है, इसका नाम है  Aarogya Setu Mitr telemedicine portal जिसका उद्देश्य लोगों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सुविधा देना है वो भी बिना घर से कदम बाहर निकाले। आरोग्य सेतु ब्रांडेड पोर्टल आपको डॉक्टरी सलाह, ई-फार्मेसी और होम लैब टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने इसके लिए eSanjeevaniOPD, Swasth, StepOne, Tata Bridgital Health और Tech Mahindra के Connectsense TeleHeath के साथ साझेदारी की है। ताकि बड़े स्तर पर डॉक्टरी सलाह लोगों को प्रदान की जा सके। इस सर्विस में यूज़र्स को कोविड-19 संबंधी सलाह मुफ्त दी जाएगी, जिसमें यूज़र डॉक्टर से कॉल, चैट व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकते हैं। होम लैब टेस्ट थर्ड पार्टी पार्टनर्शिप के जरिए होंगे, जिसमें 1mg, Dr. Lal PathLabs, Metropolis, SRL Diagnostics, और Thyrocare आदि शामिल हैं।

Government Launches AarogyaSetu Mitr Telemedicine Portal With Free ...

अब आपको आरोग्य सेतुल ऐप में एक नया AarogyaSetu Mitr सेक्शन दिखेगा, जिसका एक्सेस आप बैनर पर क्लिक करके भी कर सकते हैं। यह सेक्शन आपको इन शॉर्ट टेलीमेडिसिन सर्विस मुहैया कराएगा। इसकी प्रमुख सर्विस में से एक है COVID-19 संबंधी सलाह थर्ड पार्टी पार्टनर्स जैसे Tata Bridgital Health और Swasth के डॉक्टर्स के जरिए मिलना। बता दें कि यह आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल ऐप से बाहर ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है, यह कोई इन-ऐप फीचर नहीं है। आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल खोलने के बाद, आप इसके तीन विकल्प को एक्सेस कर सकते हैं, जो हैं- डॉक्टरी सलाह, होम लैब टेस्ट और ई-फार्मेसी। अगर आप आरोग्य सेतु मित्र का इस्तेमाल ऐप से बाहर ब्राउज़र के जरिए भी करते हैं, तो आपको वहां भी यही सुविधाएं मिलेंगी।

Aarogya Setu Mitr telemedicine portal launched offers free covid19 ...

Consult Doctor section में आपको सभी थर्ड-पार्टी पार्टनर्शिप की लिस्ट मिलेगी, जो इसमें अपनी सुविधाएं दे रहे हैं। इसमें ई-संजीवनीओपीडी जनरल ओपीडी कनसल्टेंशन इन चुनिंदा जगहों पर देती है, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, और अन्य कुछ जगहें। दूसरी तरह Swasth हज़ार से ज्यादा वेरिफाइड डॉक्टर्स की सुविधा मराठी, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रदान करता है।Swasth कंसल्टेंट्स सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक अपनी सुविधा देते हैं, इसके अलावा इन्होंने फ्री कोविड-19 हेल्पलाइन सुविधा भी दी है। 

Aarogya Setu Mitr telemedicine portal launched offers free covid19 ...

StepOne भी फ्री कोविड-19 टेलीकंसल्टेंट प्रदान करता है। हालांकि, फ्री सुविधा केवल कोरोना वायरस संबंधी सलाह पर ही लागू है, कोरोना वायरस से अलग सलाह चार्जेबल हो सकती है।ऑनलाइन दवाइयों की डिलिवरी के लिए आरोग्य सेतु मित्र ने 1mg, NetMeds, PharmEasay, और MedLife के साथ साझेदारी की है, जो कि आपके दरवाजे तक दवाइयां पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा होम लैब टेस्ट Dr. Lal PathLbs, Metropolis, और अन्य के जरिए किए जाएंगे।

Saturday, January 4, 2020

Tata Sky - के एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स हुए महंगे, जानें दाम

Tata Sky Sd की कीमत 300 रुपये बढ़ा दी है और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 200 रुपये महंगा कर दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि एसडी सेट-टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों का अंतर मात्र 100 रुपये का है।

Tata Sky Sd और Hd सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में दिवाली के दौरान कटौती की गई थी। अब कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ है। इस बार कंपनी ने दाम में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है। टाटा स्काई एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स नई कीमतों में इस डीटीएच ऑपरेटर की साइट पर उपलब्ध हैं। आखिरी कटौती के बाद टाटा स्काई एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,099 रुपये और एचडी सेट-टॉप बॉक्स कीमत 1,299 रुपये हो गई थी। अब कीमतों में बदलाव कर दिया गया है। 

Image result for Tata Sky के एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स हुए महंगे, जानें दाम

अब Tata Sky के एसडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,399 रुपये और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,499 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 300 रुपये बढ़ा दी है और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 200 रुपये महंगा कर दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि एसडी सेट-टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों का अंतर मात्र 100 रुपये का है। ऐसा करके कंपनी यूज़र्स को एचडी कनेक्शन ही चुनने के लिए प्रेरित करना चाहती है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही सेट-टॉप बॉक्स की मौज़ूदा कीमतें जुलाई में कटौती वाले दामों के बराबर है। 

Image result for Tata Sky के एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स हुए महंगे, जानें दाम

Tata Sky Sd कंपनी ने अब तक कई बार सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बदलाव किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है।Tata Sky के सेट-टॉप बॉक्स नई कीमतों में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई।एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स के अलावा टाटा स्काई के Tata Sky 4K सेट-टॉप बॉक्स को 6,400 रुपये और Tata Sky Hd Box+ Recorder को 9,300 रुपये में बेचा जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि टाटा स्काई एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स पर काम कर रही है। दावा है कि इसे Tata Sky Binge+ के नाम से जाना जाएगा। यह मार्केट में एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स और डिश स्मार्ट हब को चुनौती देगी। पहले इस कंपनी के एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को 16 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।